बुधवार, 27 सितंबर 2023
हिंदी एक औघड़ भाषा
रविवार, 17 सितंबर 2023
वासुदेव शरण अग्रवाल : चयन और मूल्यांकन की दो दृष्टियाँ
शनिवार, 2 सितंबर 2023
अमृत-क्रांति-संतान : मंगल पांडेय
हे भारत के प्रथम पूज्य ! हे वीर पुत्र धरती के !
प्राण वायु तुम, महाकाय इस भारत की संस्कृति के ।
सुप्त धरा में जीवन-रस के संचारक, हे स्वातंत्र्य प्रणेता !
नव भारत के भाग्य-विधाता प्रथम क्रांति के नेता ।
धर्म-राष्ट्र-संस्कृति के रक्षक प्रथम पूज्य वलिदानी !
महाकाव्य से विशद चरित की कैसे कहूँ कहानी ?
रज कण की या कहूँ वृंत की या हिमवान-सरित की
किस-किस की भाषा में विरचित तेरे वीर चरित की ?
भारत के कण-कण से मुखरित त्तेरी सुरभित गाथा
सुन हिमवान द्रवित होता मृगराज झुकाते माथा ।
क्रांति, तेज, जय की यह आरोहित त्रिगुण पताका
लहराती नभंडल में हो भले दिवस या राका ।
मंगल यश के उद्गाता तुम जननी के शृंगार
कुसुम नहीं जीवन का तुमने चढा दिया था हार
बैरकपुर की चिनगारी तुम बने अग्नि विकराल
मंगल पांडेय नाम तुम्हारा अंग्रेजों के काल ।
राजा की संतान नहीं तुम नहीं मुगल की शान
तुममें बसती सोंधी माटी खेती और किसान
सेना के तुम वीर सिपाही भारत माँ की आन
अट्ठारह सौ सत्तावन के अमृत-क्रांति-संतान ।
तीस वर्ष की अल्प वयस में होकर तुम कुर्बान
पराधीनता महातिमिर के बने मध्य दिनमान
राष्ट्र प्रेम से जग-मग जीवन भारत-भाग्य-विहान
कोटि-कोटि भारत-जन के हित तुमने किया प्रयाण ।
सुन ललकार तुम्हारी रण की जाग उठा था जन-जन
गूँज उठी भारत की धरती तलवारों से झन-झन
अवध और पंजाब उठे थे बाँधे सिर पर काल
गांव-गांव में डगर-डगर में जला क्रंति का ज्वाल ।
वीर कुँवर सिंह तत्या नाना जागी सब में आन
क्रांतिगीत जब तुमने गाया देकर के बलिदान
मेरठ झांसी और कानपुर गए सभी थे जाग
कांप रहा था ईस्ट इंडिया भडकाई जो आग ।
शाह जफर को ललकारा जब गा कुर्बानी गीत
तख्त हिला था लाल किला का जन-जन की थी जीत
यमुना का पानी खौला था धँसक गई थी भीत
जनता के शासन की आई तब भारत में रीत ।
भारत भर में बजा हुआ था दुंदुभियों का साज
हुँकारों में बदल गई थी जनता की आवज
काँप उठा सुन लंदन पेरिस वर्लिन रोमन राज
सहम गया क्रांति-विगुल सुन विक्टोरिया ताज ।
लोकप्रिय पोस्ट
-
विवेकी राय हिन्दी ललित निबन्ध परम्परा के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं. इस विधा में उनकी गिनती आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदि, विद्यानिव...
-
कुबेरनाथ राय खांटी भारतीय चिंतक रहे हैं। उनके लेखन और मानसिक संस्कार दोनों में भारतीयता कूट-कूट कर भरी हुई है। लेकिन वे आधुनिक विश्व-चिंतन...
-
आओ बच्चों सुनो कहानी बात नहीं है बहुत पुरानी l अंग्रेजों का बड़ा तमाशा गिट फिट गिट पिट उनकी भाषा ll बात-बात पर हमें डराते अंग्रेजी का धौं...
-
गांव की ईट की इन भट्ठियों में रहकर उनकी तपन सहकर और फिर भी इन घरों के प्रति अथाह राग रखकर हम डार्विन के श्रेष्ठतम की उत्तर जीविता को निरंतर ...
-
भारतीय परंपरा सृष्टि के कण-कण में ईश्वर का निवास मानती है । समूची सृष्टि में ईश्वर के निवास का अर्थ है इस समूची सृष्टि के प्रति ईश्वर के स...
-
हिंदी दिवस पर हिंदी के संवैधानिक अधिकार, अन्य भारतीय भाषाओं के बीच स्वीकृति-अस्वीकृति के साथ अंग्रेजी के पैरोकारों की चर्चा खूब होती है। ये ...
-
बैशाख फिर आ गया। यह जब भी आता है तो मेरे लिए अपनी झोली में उल्लास भर लाता है। बैशाख और उल्लास ! अजीब बात है न। दुनिया जहाँ को तो सारा राग-र...
-
हम भारत के नए प्रणेता नई क्रांति हम लाएंगे l घर-घर शिक्षा दीप जलाकर अपना फर्ज निभाएंगे नहीं रहेगा एक निरक्षर विश्व गुरु कहलाएंगे ll हम भ...
-
हे भारत के प्रथम पूज्य ! हे वीर पुत्र धरती के ! प्राण वायु तुम , महाकाय इस भारत की संस्कृति के । सुप्त धरा में जीवन-रस के संचारक , ...
-
कृष्ण स्वयं माधुर्य रुप हैं। उनका सौंदर्य और सम्मोहन अद्वितीय है, लेकिन उनकी की सौन्दर्य दृष्टि उससे भी अनूठी है। कहां कृष्ण का कोमल मधुर व्...